फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर किया जागरूकता

Wed, 26 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : राजकीय महाविद्यालय में हुए जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी, स्टॉफ सदस्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उप प्राचार्य डाॅ. सुमन हुड्डा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें सड़क सुरक्षा सेल प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व समाजसेवी सत्येंद्र दहिया ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, संकेतकों और आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। युवाओं में बढ़ते नशे के बारे में भी जागरूक किया और नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। मंच संचालन डॉ. विकास शौकीन ने किया। सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद कुमार ने भी यातायात नियमों की पालना करने व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी अपनी बात रखते हुए जागरूकता संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें