फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: शादी समारोह से लौटा रहे बुजुर्ग को ऑटो चालक ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कानोंदा गांव से शादी समारोह से वापस आ रहे एक बुजुर्ग को ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी उसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में घायल बुजुर्ग के पुत्र सुमित ने बताया है कि वह मुुकुंदपुर के निवासी हैं। गत दिवस वह कानोंदा गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे घर पैदल आ रहे थे तो रास्ते में एक ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता सुरेंद्र को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता सड़क पर दूर जा गिरे और उनको गंभीर चोटें आई। चालक ने ऑटो रोककर पिता को देखा। पूछताछ करने पर ऑटो चालक ने अपना नाम सुनील निवासी लोकरी, पटौरी, गुरुग्राम बताया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इसका फायदा उठाकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो का नंबर उनके पास है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें