फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाज मंडी के पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी के पूर्व प्रधान चांद सिंह पर शनिवार की रात को अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उन्होंने मामले की पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी। उसके बाद परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जिसमें एक युवक उनके पीछे भागता दिखाई दे रहा है।
चांद सिंह पहलवान ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम अनाज मंडी से ही कुछ ही दूरी पर स्थित अपने एक परिचित के नर्सिंग होम पर मिलने के लिए गए थे। उस दौरान जब वह वापस आ रहे थे तो कोर्ट के गेट के पास अज्ञात लोगों ने उनपर फायर करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में अपने भतीजे के ससुराल पक्ष के लोगों पर शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि उसके भतीजे का तलाक का केस चला रहा है। जिसकी पैरवी के दौरान भी उसे धमकी मिली थी। उनको शक है कि उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कराने का प्रयास किया है। ौ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें