फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ज्वेलर्स से लूट का प्रयास, इनेलो नेता ने जाना हालचाल

विज्ञापन
-फोटो 58 : दुकानदार से मुलाकात करते इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि शहर में आए दिन व्यापारियों के साथ लूट व छीनाझपटी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। थाने से कुछ ही दूरी पर एक ज्वैलर्स की दुकान पर चाकू की नोंक पर लूट का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि दुकानदार की मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से मिलकर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ समेत पूरे प्रदेश में ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। प्रत्येक वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जनता के हितों से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर इनेलो जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, व्यापार सैल के जिलाध्यक्ष रोहतास सोनी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राठी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज सिंह वर्मा, नगर पार्षद बिजेंद्र दलाल, नगर पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र राठी, भारत नागपाल, सूरजमल दलाल, हरीश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 58 : दुकानदार से मुलाकात करते इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी व अन्य। विज्ञप्ति



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें