फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उधार मेंं पिज्जा देने से मना किया तो किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दादरी तोए में स्थित कैफे में शराब के नशे में आए एक व्यक्ति को पिज्जा देने से इंकार करने पर साथियों के साथ कैफे संचालक पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शुभम शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त की रात को वह अपनी फास्ट फूड की दुकान में काम कर रहा था। तभी गांव निवासी महेंद्र शराब के नशे में आया और उधार में पिज्जा मांगने लगा। उसके मना करने पर वह गाली-गलाैज करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ आया और दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गए। उक्त लोगों ने उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुएं, हाकी, लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले में वह नीचे गिर गया। आरोपी जाते समय उसके गल्ले से 8 हजार रुपये निकालकर ले गए। आरोपी जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें