झज्जर। खुंगाई निवासी हिमांशु ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके चाचा संजीव, राजीव, कर्मवीर ने कई वर्षों पहले 8.5 बीघा जमीन दूसरे दादा के हिस्से की खरीदी थी। जहां दूसरे दादा का जिस जमीन पर कब्जा था, उसको छोड़कर दूसरी रोड पर लगती जमीन पर कब्जा कर लिया था। वह जमीन की खेवट का दबाव उसके पिता पर बनाने लगे। उसके पिता ने गलत कब्जा जमीन खेवट अलग करवाने से इंकार किया, जो इसी रंजिश रखते हुए 29 जून को उसके चाचा राजीव उनके घर के अंदर घुस गए और पिता के साथ गाली-गलोच कर मारपीट करने लगे। हमने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। उस समय राजीव वहां से चला गया। कुछ देर बाद राजीव अपने भाई संजीव, कर्मवीर, अपने भतीजे विवेक, अपने लड़के यश, जितेंद्र, पडोसी महेश उर्फ चिंटू को उनके साथ झगड़ा करने की नियत से अपने घर पर बुला लिया और हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। मारपीट शुरू कर दी। झगड़े में उसके भाई अक्षय को संजीव ने हाथ में लिया हुआ पिस्टल का बट मुंह पर मारा। कर्मवीर ने अपने हाथ में लिया हुआ पिस्टल उसके पिता पर चलाने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारण वह पिस्टल नहीं चल पाई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।