फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी में बैठे दो दोस्तों पर हमला, गंभीर

Sat, 24 Feb 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में गाड़ी के अंदर बैठे दो दोस्तों पर दो दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जान बचाने के लिए भागे युवकों को पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने गले से सोने की चेन और गाड़ी से 70 हजार रुपये गायब होने की भी बात कही है। हमले की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात सौरभ और उसके दोस्त साहिल के साथ हुई है। गांव बराही निवासी सौरभ का कहना है कि वह सेक्टर-6 स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करता है। 22 फरवरी की देर शाम को भी एक्सरसाइज करने के बाद जिम के बाहर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गया। गाड़ी में उसका दोस्त साहिल भी बैठा था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच करीब आठ बजे लगभग दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने लाठी-डंडों से हमारी गाड़ी पर हमला कर दिया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जब होश आया तो गले से सोने की चेन और गाड़ी से 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें