बेरी। गांव दुबलधन में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए किसान पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुबलधन निवासी लीलू ने बताया कि वह अपने खेत में गायों के लिए चारा लेने के लिए गए थे। तभी गांव के युवकों ने उनसे गली-गलौज की और उनपर डंडे से हमला कर दिया। इससे पहले भी करीब तीन माह पहले भी खेत में पशुओं के चराने को लेकर झगड़ा हुआ था। बेरी थाना प्रभारी अमित ने बताया कि गांव दुबलधन में खेत में चारा लेने गए किसान के साथ डंडे से हमला करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।