फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे पर प्रहार... 19 दिन में पुलिस ने 480 देसी, 21 अंग्रेजी और 23 बियर की बोतलें पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। चुनाव आचार संहिता लगे 19 दिन हो चुके हैं। इन 19 दिनों में पुलिस ने शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को भी पुलिस ने जिले में अलग-अलग स्थानों से लगभग 121 पेटी शराब बरामद की।
पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले में अब तक 480 देसी शराब की पेटी बरामद की हैं। 21 पेटी अंग्रेजी और 23 पेटी बियर की बोतलें बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन



कार में अंग्रेजी शराब भरकर ले जाते दो आरोपी काबू
बेरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने एक कार में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि साहिल और विजय निवासी बरहाणा अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। जो कुछ समय में कार में अवैध शराब भरकर गुढ़ा होते हुए शहर झज्जर की तरफ जाएंगे। इस पर थाना दुजाना के पुलिस टीम ने रोहतक झज्जर रोड से गुढ़ा गांव की तरफ उतरती सड़क पर नाकाबंदी शुरू करके आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखने लगी। कुछ समय के बाद गाड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकवाकर चेक किया तो उसमें दो लड़के बैठे हुए थे। इनकी पहचान साहिल और विजय निवासी बरहाणा के तौर पर की गई। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां व 5 पेटी बियर की बरामद हुई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें