फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत में काम कर रहे युवक पर जेली व कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में खेत में काम कर रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। जेली, कुल्हाड़ी आदि से गाड़ी भी तोड़ दी। इस हमले में उसे काफी चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर आसौदा थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोप परिवार के ही कुछ लोगों व उनके साथियों पर लगाया गया है। मामले की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद ने कहा है कि वह शुक्रवार को अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां दो गाड़ी आकर रुकी। एक गाड़ी में ताऊ अपने ड्राइवर के साथ आया तो दूसरी गाड़ी में ताऊ का लड़का अपने साथी संग वहां पहुंचा। चारों ने आते ही झगड़ा शुरू कर दिया। पहले जेली, कुल्हाड़ी व डंडे से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें चोटें आई हैं। लोग इकट्ठा हुए तो बीच-बचाव हो पाया। इसके बाद चारों धमकी देकर चले गए फिर परिचितों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चारों लोगों ने रंजिशन हमला किया है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें