झज्जर। तलाव गांव स्थित खेत में ज्वार की बिजाई कर रहे किसान पर तीन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। तलाव निवासी सुंदर ने पुलिस में शिकायत दी है कि 20 मई की शाम को वह गांव के नजदीक वाले खेत में ज्वार की बिजाई कर रहा था। इसी दौरान अजय उर्फ सोलू बाइक पर अपने दो साथियों के साथ आया और उस पर कुल्हाड़ी, डंडे से हमला कर दिया। यह देखकर उसका भाई मुकेश पुत्र आया और वह जैसे ही नजदीक आया तो यह देखकर अजय ने उस पर भी हमला शुरू कर दिया। अजय व उसके साथियों ने मिलकर उसका फोन छीनकर तोड़ दिया और मारपीट करके मौके से तीनों अपनी बाइक से भाग गए। इसके बाद वह और उसका भाई मुकेश चोट लगने के कारण झज्जर मेडिकल में आ गए। इसके बाद करीब 9 बजे जब वह मेडिकल में थे तो पीछे अजय का पिता अशोक उनके घर पर गया और धमकी दी कि या तो राजीनामा कर लो नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।