बहादुरगढ़। गांव सांखोल में अपने ही मालिक पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना सेक्टर-6 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ प्रबंधक उप निरीक्षक दीपक ने बताया कि मनोज निवासी महावीर पार्क ने शिकायत दी थी कि उन्होंने गांव सांखोल में मुर्गा फार्म किया हुआ है। जहां पर राजेश निवासी नाडा जिला हिसार उसके फार्म पर पिछले 6 महीने से काम कर रहा है। कुछ समय पहले मुर्गों की हेरा फेरी करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। मुर्गा फार्म के पास ही गांव में एक कमरा किराए पर ले रखा है। पांच दिन पहले कमरे पर वे अकेले सो रहे थे। अचानक राजेश कमरे में घुस आया और तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद वह भाग गया। उसने 70 हजार रुपये गद्दे के नीचे रखे थे। जिन्हें चेक किया तो पैसे भी नहीं मिले।