फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कहीं विद्यार्थियों ने पढ़ाकर तो कहीं नृत्य कर मनाया शिक्षक दिवस

Fri, 06 Sep 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में नृत्य करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को शहर के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कहीं विद्यार्थियों ने कक्षाओं को संभाला तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के रेलवे रोड पर स्थिति राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं लाइनपार स्थित वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि शिक्षक जीवन को आकार देने और बेहतर भविष्य का निर्माण करने में सहायता करते हैं। वे हमें सीखने, बढ़ने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्वेता त्रिपाठी व विशाखा सहरावत ने नृत्य, विशाखा ने कविता पढ़ी। निशा, रितिका, बिंदु, रीतू, ज्योति, नेहा, सुमन, संगीता एवं मानसी ने लघु नाटक की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन सावित्रीबाई फुले सदन, वाईआरसी व एनएसएस द्वारा किया गया।

वहीं रेलवे रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्राचार्य सुरेश चंद्र सैनी ने कहा कि शिक्षक समाज के वह स्तंभ हैं, जो अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर अनिल अहलावत, दिनेश भारद्वाज, राकेश वत्स, सुशीला, सुरेश वर्मा, भारती गुप्ता, पवन काजला, जोगेंद्र सिंह, संजय मलिक, कविता, जलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें