फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कहीं ओटीपी नहीं आया तो कहीं कर्मचारी ही नहीं मिले

Mon, 17 Jun 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला प्रशासन की तरफ से शहर के विभिन्न वार्डों और गांवों में परिवार पहचान पत्र सत्यापन के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर के तीसरे दिन भी कई जगहों पर कर्मचारी व ऑपरेटर न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो कहीं ओटीपी नहीं आने से लाभार्थी परेशान रहे और काम न होने के कारण उनको वापस लौटना पड़ा। यह शिविर 22 जून तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी ऑपरेटर व कर्मचारी की ड्यूटी शिविर के लिए लगाई गई है, लेकिन यहां पर शनिवार की तरह कोई कर्मचारी नहीं था। स्कूल के मुख्य गेट पर ही ताला लगा हुआ था। सवेरा स्कूल के प्रांगण में भी न ऑपरेटर मिला और न ही कोई कर्मचारी ड्यूटी पर था। दो दिन से लोग यहां से आकर वापस लौट रहे हैं। छावनी मोहल्ले के सरकारी स्कूल में भी कैंप लगा हुआ था। यहां कर्मचारी आए हुए थे, लेकिन काम के दौरान ओटीपी लाभार्थी के मोबाइल पर नहीं आ रहा था। कुछ केंद्रों पर जहां शनिवार को ऑपरेटर या कर्मी में से एक उपलब्ध नहीं था, वहीं रविवार को दोनों मिले। यहां काम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें