फोटो-62: नया गांव के सरकारी स्कूल का निरीक्षण करते विधायक राजेश जून व अन्य। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। हलके के गांव नया गांव स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधायक राजेश जून ने पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल प्राचार्य, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें जर्जर भवन, अधूरे निर्माण कार्य तथा अन्य आवश्यक जरूरतों से अवगत कराया। प्राचार्य ने बताया कि 12वीं तक के इस विद्यालय में करीब 350 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं लेकिन भवन पुराना और जर्जर होने से परेशानी हो रही है। चार नए कमरों का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है तथा नई स्कूल बिल्डिंग की भी आवश्यकता है। विधायक राजेश जून ने आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर नई बिल्डिंग का एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा और आवश्यक स्वीकृतियों के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने अधूरे कमरों का निर्माण जल्द पूरा कराने तथा अन्य समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया।