फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानदार के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Mon, 25 Nov 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अधीन अशोक नगर में दुकानदार के साथ मारपीट की गई। पुलिस को दी शिकायत में रवि निवासी अशोक नगर ने बताया कि रविवार की सुबह करीब सवा 7 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पुष्पा, सचिन, कृष्ण कुमार, कपिल, प्रीति व सचिन अपने हाथों में डंडे व हथियार लेकर दुकान में घुस गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी सोने की चैन भी तोड़ ली। कृष्ण ने दुकान में गल्ले में रखे पैसे निकाल लिए। जब वह चिल्लाने लगा तो उसका भाई, भाभी व परिवार के अन्य सदस्य आए और बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि सुरजीत ने उसके भाई के सिर में भी डंडा मारा। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें