फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आम जन प्याऊ चलाने की मांगी इजाजत

Tue, 13 Feb 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन झाड़ली पर स्टेशन मास्टर को आम जन विकास सेवा समिति के पदा​धि​कारी आम जन प्याऊ चला
विज्ञापन
झज्जर। आम जन विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन झाड़ली पर आमजन के लिए पानी की सुविधा दी जाएगी ताकि रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध सके। स्टेशन मास्टर हेमन्त मीना व महेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्था इस नेक कार्य में आगे आ रही है क्योंकि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने लायक पानी की बहुत ही परेशानी होती है। संस्था पानी की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं हम संस्था का धन्यवाद करते हैं। उपाध्यक्ष अनिल गहलावत ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से अनेकों प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं ताकि हर जरुरतमंद व्यक्तियों व पशु पक्षियों कि मदद की जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें