-फोटो 55 : अशोक कुमार मैडल के साथ।
बहादुरगढ़। राजस्थान के अलवर शहर में हुई 19वीं मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के गांव जसौर खेड़ी के अशोक कुमार ने भाग लिया। इसमें अशोक ने दो गोल्ड मेडल जीते। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। अशोक ने बताया कि उन्होंने 1500 और तीन हजार मीटर दौड़ में इस प्रतियोगिता में भाग्य आजमाया। दोनों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अशोक ने कई पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि 1500 मीटर दौड़ मेें वे एशियाई चैंपियन भी हैं।
-फोटो 55 : अशोक कुमार मैडल के साथ।