फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अशोक चक्र विजेता शहीद राकेश मल्हान की प्रतिमा का सैनिक सम्मान से अनावरण

विज्ञापन
गांव सुबाना में शहीद राकेश मल्हान की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बादली क्षेत्र के गांव सुबाना के लाल अशोक चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश मल्हान की प्रतिमा का अनावरण पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ये गौरव, वीरता व भावनाओं से भरे हुए पल हैं। सोमवार को सुबाना गांव में सबसे कम आयु में मरणोपरांत शांति काल में बहादुरी का सर्वश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त अशोक चक्र विजेता शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट राकेश मल्हान की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

राकेश मल्हान 5 दिसंबर 1992 को पुलवामा में पांच अफगानी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारकर शहीद हो गए थे। इस मौके पर शहीद की माता सावित्री देवी की उपस्थिति सबको भावनाओं से भर रही थी। वीर राकेश के छुट्टी काटकर जाते समय जब मां ने रोहतक रेलवे स्टेशन पर यह कहा था बेटा अपना ख्याल रखना तो राकेश ने कहा था कि ‘मां अपना ही ख्याल रखता रहा तो मेरी टुकड़ी के सैनिकों का ख्याल कौन रखेगा। यदि मां मुझे कुछ हुआ भी तो जीवनभर मुझ पर गर्व करोगी।’ आज मां भारती भी उस वीर पर गर्व कर रही है।
शहीद राकेश मल्हान के पिता राजसिंह मल्हान भी सेना में कर्नल थे और दादा रतन सिंह भी ऑनरेरी कैप्टन थे। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स, उपायुक्त शक्ति सिंह, अनेक पूर्व सैनिक, सैन्य अधिकारी और शहीद राकेश मल्हान की रेजिमेंट के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें