-फोटो 62 : कार्यक्रम को संबोधित करते आर्य प्रतिनिधि सभा झज्जर के प्रधान हरिओउम दलाल। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। आर्य प्रतिनिधि सभा जिला झज्जर के प्रधान आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद का 100वां बलिदान दिवस आर्य समाज झज्जर रोड पर मनाया गया। समारोह का आयोजन हवन से हुआ। हवन की ब्रह्मा कन्या गुरुकुल लोवा कलां से अनु आर्या व अन्य ब्रह्मचारिणी रहीं। इसके बाद समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वामी श्रद्धानंद को श्रद्धांजलि दी। वहीं भजनोपदेशक सतपाल मधुर, आचार्य भगवान दास, आशा आर्या व गुरुकुल की ब्रह्मचारीणियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मंच संचालन आचार्य विक्रम देव ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा, दिनेश कौशिक, दिनेश शेखावत, पंकज गर्ग, आर्य ब्रह्मजीत, प्रवीण सिंघल, सुरेश आर्य, सतपाल वत्स आदि मौजूद रहे।