बादली। पुलिस को सूचना मिली कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस पर एक मारुति सुपर कैरी गाड़ी में पशु ले जाए जा रहे है। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी शुरू कर दी है और एक मारुति सुपर कैरी गाड़ी चालक को रोक लिया। गाड़ी के अंदर बैल बंधे हुए मिले जिनके लिए कोई चारे और खाने पीने की व्यवस्था नहीं थी। चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाड़ी चालक सनवरलाल के तौर पर हुई जिसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि दिनेश से पशुओं के बारे में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में जानकारी ली जा रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था। संवाद