फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज हवा चलने से 10 और 11 नवंबर को फिर सुधरेगा एक्यूआई

Fri, 10 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में वीरवार को छाया रहा स्मॉग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बुधवार को राहत पहुंचाने के बाद प्रदूषण का स्तर वीरवार को रौद्र रूप में पहुंच गया। एक्यूआई हर घंटे बढ़ता रहा। बुधवार को एक्यूआई 251 पर पहुंचा था, जबकि वीरवार को यह शाम 4 बजकर 5 मिनट पर 342 दर्ज किया गया।
ऐसे में लोगों को फिर से सांस लेने में तकलीफ हुई। स्मॉग भी छाया रहा। लोग इन हालात में दिवाली की तैयारियां तक नहीं कर पा रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 व 11 नवंबर को हवा की गति तेज होगी और एक्यूआई में फिर से सुधार होगा, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। फिलहाल हवा की गति 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 नवंबर को प्रदूषण का खराब रहने का अंदेशा जताया गया था। दिनभर प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में रहा। सुबह के समय स्मॉग नहीं रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया, शहर में स्मॉग भी गहरा गया। 10 और 11 नवंबर को प्रदूषण में थोड़ा सुधार होने की संभावना जताई गई है।
इसके बाद यह फिर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच जाएगा। यह राहत कुछ दिनों की होगी। 9 नवंबर को हवा उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व चली। इनकी गति महज 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
10 नवंबर को उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलेगी। वीरवार को बहादुरगढ़ में पीएम 2.5 का उच्चतम स्तर 373 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 302 पर रहा। औसत 342 दर्ज किया गया। पीएम 10 का उच्चतम स्तर 473, न्यूनतम 183 और औसत 278 दर्ज किया गया। वीरवार को दिल्ली की हवा बिल्कुल भी सांस लेने लायक नहीं रही। यहां का एक्यूआई गहरे लाल रंग में पहुंचा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दिवाली के बाद एक्यूआई और बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

प्रदूषण वीरवार को काफी खतरनाक स्तर पर रहा। दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी के बाद स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। आमजन को आतिशबाजी न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रदूषण इसी तरह बढ़ता गया तो लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद हो जाएगा।

-अमित दहिया, एसडीओ, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें