फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Fri, 22 Nov 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को दिए जाते हैं। डीसी ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। साथ ही लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र और सामाजिक कार्य की श्रेणी में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला और बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें