फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंचों से की गांवों में ठीकरी पहरा लगाने की अपील

Sun, 20 Aug 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। पेलपा गांव में पुलिस ने क्षेत्र के सरपंचों के साथ बैठक की। इसमें आपसी तालमेल पर विचार किया गया। बैठक में ब्लॉक के 29 गांवों के सरपंच मौजूद रहे। पुलिस ने चोरी की घटनाएं रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा लगाने की अपील की।
विज्ञापन

बादली पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद ने सरपंचों से गांवों में ठीकरी पहरा लगवाने के लिए कहा और बताया कि बदलते मौसम में पशु चोरों की वारदात बढ़ जाती है। ऐसे में ग्रामीणों को चाहिए कि वह पुलिस का सहयोग करे। गांवों में पुलिस गश्ती दल के साथ-साथ ठीकरी पहरा लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि गांवों में रात्रि के समय ठीकरी पहरा लगाए जाने की व्यवस्था करें ताकि पुलिस को सहयोग मिल सके। बैठक में आमजन पुलिस के बीच आपसी तालमेल, सहयोग सद्भाव की भावना को प्रबल करने पर विचार करने के अलावा बैठक में मौजूद महिला वॉलेंटियर को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा, बलात्कार, यौन उत्पीडऩ, चेन स्नैचिंग, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल अपहरण, बाल उत्पीडऩ आदि के मामलों की रोकथाम में उनकी भूमिका एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि गांव की छोटी-मोटी मामलों का पंचायत स्तर पर ही निपटारा किया जाए। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पेलपा ने भी पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार करने की बात कही। बैठक में ब्लॉक के सभी सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें