10jjrp21- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मातनहेल में सेंटर ऑफ एक्सलेन्स ऑफ वेल्डर (गैस एंड
साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल में सेंटर ऑफ एक्सलेन्स ऑफ वेल्डर (गैस एंड इलैक्ट्रिक) ट्रेड का निर्माण एपीसीपीएल के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत हुआ। इसका उद्घाटन बुधवार को गमपा ब्रह्माजी राव मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) ने किया। उद्घाटन के बाद एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने उसका निरीक्षण किया और संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल दलाल एवं अनुदेशकों से नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दी गई उपकरणों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त एपीसीपीएल ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ड्रेस मेकिंग ट्रेड की 20 लड़कियों को सिलाई मशीन का वितरण भी किया। इस अवसर पर दिलीप कईबोर्ता, के. श्रीलता, अनिल दलाल प्रधानाचार्य मौजूद रहे।