झज्जर। कोरोना संक्रमण जिले में फैलने लगा है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गावों में भी कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं। वीरवार को छारा गांव में एक कोरोना संक्रमित मिला है। उसे विभाग की तरफ से होम आइसोलेशन में इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बहादुरगढ़ के दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं एक संक्रिमत को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस मरीज की हालत ठीक बताई जा रही है।
जिले में शहर हो या गांव कोरोना संक्रमण को लेकर कोई भी व्यक्ति गंभीर नहीं है। हर तरफ लापरवाही बढ़ती जा रही है। वीरवार को 4 मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रामनवमी का अवकाश होने के कारण वीरवार को सैंपलों की संख्या कम रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब 200 से अधिक मरीजों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
- वर्जन
जिले में कोरोना संक्रमण के तीन सक्रिय मरीज हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को कोरोना के लिए जारी की गई एडवाइजरी का पालन करना चाहिए। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
- डॉ. ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर