फोटो 71: हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : Samvad
बादली। पिछले माह बादली में हुई ईंट सप्लायर कर्मवीर की हत्या के मामले में थाना बादली की पुलिस टीम ने एक और आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद की है। थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जयप्रकाश और कर्मवीर गुरुग्राम सेक्टर 9 में ईट सप्लाई का काम करते थे। 19 सितंबर को कर्मवीर के साथ गुरुग्राम में गांव के ही विकास और अजय के साथ ग्राहक तोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कर्मबीर और जयप्रकाश बादली आ गए। कर्मवीर गाड़ी में बैठकर घर जा रहा थे तो गांव लाडपुर मोड़ शिव मंदिर के पास विकास, अजय और उसके साथियों ने मारपीट की। कर्मवीर को इलाज के लिए बादली अस्पताल ले जाया गया। यहां कर्मवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर जयकरण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया।