फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: जमीन के मुआवजे को लेकर आसौदा में हुई पंचायत, कल रेल रोकने का किया एलान

Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

रमेश दलाल ने कहा कि हमें आंदोलन करते छह महीने हो गए, लेकिन सरकार नहीं मानी। एक दो दिन में यह काम हो गया तो ठीक है अन्यथा आगे यह काम नहीं होगा। हमने गांधीगिरी से सभी काम कर लिए पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
रविवार को आसौदा पंचायत में भाग लेते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में जमीन के मुआवजे आदि मांगों को लेकर आसौदा में हुई किसानों की पंचायत में किसान नेता रमेश दलाल ने 27 जून को रेल रोकने का एलान किया है। रविवार को आसौदा में हुई पंचायत में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। पंचायत की अध्यक्षता कपूर सिंह ने की।

 

रमेश दलाल ने कहा कि हमें आंदोलन करते छह महीने हो गए, लेकिन सरकार नहीं मानी। एक दो दिन में यह काम हो गया तो ठीक है अन्यथा आगे यह काम नहीं होगा। हमने गांधीगिरी से सभी काम कर लिए पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है। हम सरकार के विरोध में नहीं हैं, हमें अपनी बात मनवानी है। हम तोड़फोड़ नहीं करेंगे, हाथ में तिरंगा लेकर रेल को रोकेंगे। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे कपूर सिंह ने कहा कि 27 जून को सुबह 10 बजे रेल रोकी जाएगी। सुबह 9 बजे आसौदा की सूरज वाटिका में एकत्रित होंगे और उसके बाद रेल रोकने जाएंगे।

विज्ञापन

 

गांव मांडोठी के सुजान पहलवान ने कहा कि सभी के भोजन की व्यवस्था गांव मांडोठी की तरफ से की जाएगी। रमेश दलाल ने कहा कि किसानों को मुआवजा ज्यादा देना पड़े तो मुख्यमंत्री नियमों में संशोधन नहीं करते और किसानों को कम देने पर संशोधन कर देते हैं।

 

जींद, चरखी दादरी व छारा के मुआवजे की दरें इन्हीं मुख्यमंत्री ने बदली हंै। आसपास के जिन 126 गांवों में सरकार नए शहर बसाना चाहती है, उनकी जमीन का सरकार को बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देना ही होगा।

 

दहिया खाप के प्रधान जयपाल, तुर्कपुर निवासी धर्मबीर, कानोन्दा के बलजीत आर्य, छारा के जोगिंदर उर्फ भांडु, दिल्ली के जोनती से आए रामकिशन, निजामपुर (दिल्ली) से आए छिल्लर खाप के प्रधान बलवान, सुहरा कोलई के रामफल गुलिया, मातम के प्रेम सिंह व पांडु मातन ने भी पंचायत में अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें