-फोटो 87 : जीते गए स्वर्ण पदक व ट्राफी के साथ अंजलि। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। महाराष्ट्र के संभाजी नगर में आयोजित स्कूली नेशनल गेम्स के दौरान वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ की अंजलि ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए 137 किलोग्राम वजन उठाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंजलि की इस उपलब्धि से परिवार के सदस्य, कोच व खेल प्रशंसक भी बेहद खुश नजर आये। उधर 48 किलोग्राम भारवर्ग में सोना ने भी कड़े मुकाबले के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 किलोग्राम वजन उठाते हुए चौथा स्थान पाया। कोच धर्मेद्र ने भविष्य में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।