फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मियों में पशुओं को संतुलित आहार और पर्याप्त पानी जरूरी

Mon, 21 Apr 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बढ़ती गर्मी और धूप में पशुओं की देखभाल के लिए पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को अतिरिक्त प्रबंध करने के टिप्स दिए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक संदीप सिंहमार ने बादली और गुभाना गांव में पशुपालकों को बताया कि गर्मी के मौसम में प्रतिकूल तापमान से प्रभावित होने के कारण पशुओं का दूध उत्पादन कम हो जाता है। ऐसे में पशुओं का ठीक ढंग से हरे-चारे व संतुलित आहार का प्रबन्ध, पानी व अन्य देखभाल करने से दुधारू पशुओं से पूरा उत्पादन लिया जा सकता है। चिकित्सकों ने बताया कि पशु शरीर के हर 100 किलोग्राम वजन पर तकरीबन 5 लीटर पानी की जरूरत होती है। पशुपालकों को सलाह दी कि पशु के शरीर का वजन का हिसाब लगाकर पानी की पूर्ति करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें