फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दुकानों पर लूट से गुस्साए व्यापारियों ने डेढ़ घंटा रोहतक रोड किया जाम

Mon, 12 Feb 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
रोहतक रोड पर जाम लगाते व्यापारियों को समझाते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शनिवार की रात शहर में अलग-अलग स्थानों पर पिस्तौल के बल पर हुई लूट की वारदात से व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा है। रविवार को व्यापारियों ने बाजार में दुकानें बंद करवाने के साथ-साथ दिल्ली-रोहतक रोड पर लाल चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी तक सड़क से न हटने की बात कही। बाद में डीएसपी धर्मबीर सिंह के आरोपियों की दो दिन में गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद व्यापारी सड़क से उठे।
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर दो दुकानों पर हुई लूट की वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने पहले अनाज मंडी से पैदल चलते हुए काठ मंडी और फिर रेलवे रोड की सभी दुकानों को बंद करवाया और फिर पुलिस प्रशासन के विरोध में दिल्ली-रोहतक रोड पर बैठ गए। दुकानदारों का कहना है कि बहादुरगढ़ का कोई भी व्यापारी सुरिक्षत नहीं है। कभी ज्वैलर्स के यहां लूट होती है तो कभी किरयाना स्टोर पर पिस्तौल के बल पर लूट हो जाती है। पुलिस अपराधियों को पकड़ती नहीं है।

शनिवार को शहर की अग्रवाल काॅलोनी से बीड़ी-माचिस के दुकानदार से पिस्तौल के बल पर एक लाख 10 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद विश्वकर्मा चौक पर किरयाणा स्टोर की दुकान में तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुस आए। हवाई फायर करते हुए दुकान के गल्ले से लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद भी हुई है। किरयाणा स्टोर के मालिक शंकर बंसल ने बताया कि उनके साथ करीब सवा साल पहले भी 1 लाख 60 हजार रुपये की लूट हो चुकी है, लेकिन ना तो पुलिस उस मामले में और ना ही शनिवार को हुई वारदात के बाद अपराधियों को पुलिस पकड़ पाई है। दो स्थानों पर हुई इस वारदात में लुटेरों ने ढाई लाख से अधिक की राशि लूटी है।
विज्ञापन




वर्जन...

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम लगाए बैठे दुकानदारों को समझाया और आश्वासन दिया है कि दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बाजारों में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी। इसके बाद व्यापारियों ने सड़क जाम खोला है।
विज्ञापन


-धर्मबीर सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें