झज्जर। जिला वासियों को एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए 11 जून से 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। 100 दिन तक चलाए जाने वाले एनीमिया मुक्त अभियान में जिले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी जिनमें बच्चे, किशोरी और महिलाएं शामिल है।
सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि अभियान को सार्थक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी तालमेल बनाकर कार्य करेंगे ताकि जिला झज्जर में चिन्हित किए गए शत-प्रतिशत लोगों के एनीमिया से संबंधित स्वास्थ्य की जांच की जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में योजनाबद्ध कार्य करके बच्चों स्वास्थ्य की जांच की जाएगी औरी दवाईयां दी जाएंगी।
इसके अलावा गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेषकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जानी है ताकि नवजात बच्चे के साथ-साथ उसकी मां का स्वास्थ्य भी सही रहे। आमतौर पर जानकारी के अभाव में महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हो जाते हैं। ध