फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए सत्र की छात्राओं के स्वागत के लिए किया गया इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

Sun, 29 Sep 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए एमएड और बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए 21 से 28 सितंबर तक इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को नए वातावरण में समायोजित होने और सहज महसूस करने में मदद करना है।
विज्ञापन

छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संबंध बनाने में उनकी सहायता करना तथा उन्हें बड़े उद्देश्य और आत्म-अन्वेषण की भावना से परिचित कराना है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को शिक्षण को कॅरिअर के रूप में चुनने के लिए उनके निर्णय की सराहना की। साथ ही संस्थान की उपलब्धियों, नियमों और अनुशासन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि यदि आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं, तो आप एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं। अगर आप एक महिला को शिक्षित करते हैं, तो आप दो घरों को शिक्षित करते हैं, लेकिन यदि आप एक अध्यापक को शिक्षित करते हैं, तो आप सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को शिक्षा यात्रा की सफल शुरुआत की शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम छात्रों के बीच सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करने और कॉलेज परिवार का हिस्सा बनने के लिए अति महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आईक्यूएसी सेल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें