फोटो-59: बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत मंदिर
बहादुरगढ़। शक्तिपीठ माता मंदिर में बुधवार को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कथावाचिका सुमन माहेश्वरी जाजू द्वारा प्रवचन एवं भजन संध्या प्रस्तुत की गई। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और पूरा मंदिर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। संवाद