महेंद्रगढ़ (वि)। मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चामधेडा रोड में गुरुवार को कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी ग्रामर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। भूपेंद्र सैनी के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में 10 टीमों ने पांच राउंड में भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम ई की नताशा, चिराग और उर्वशी ने 150 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम एच के पर्व, छवि और नक्ष 140 अंकों के साथ द्वितीय तथा टीम सी के दीपांशु, सिया और नक्ष 120 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। चेयरमैन सतन सिंह और प्राचार्य प्रदीप कुमार तंवर ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।