10 - आर्य समाज मंदिर में हवन के बाद स्वामी दयानंद के भजन सुनते हुए। संवाद
रोहतक। मानसरोवर कॉलोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को सुबह हवन के बाद स्वामी दयानंद के भजन सुनाए गए। मुख्य वक्ता स्वामी ओमप्रकाश आर्य पानीपत ने स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। मंदिर कमेटी की मंत्री मीना भाटिया ने मंच संचालन किया और सभी को धर्म की राह पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में रोजाना हवन होता है। आचार्य राम अवतार पुरुषार्थी ने सभी से अपने बच्चों को ताकतवर बनाने का आह्वान किया। मौके पर प्रधान रमेश मल्होत्रा, सरपरस्त नंदलाल, राजेंद्र नासा, अजय आर्य, व सुरेश गांधी आदि सहित काफी संख्या में आर्य समाजी मौजूद रहे। अंत में शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संवाद