फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पग बाधा दौड़ में अमन, लेमन रेस में प्रमिला प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में मंगलवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।बालक वर्ग में पग बाधा दौड़ में 12वीं कक्षा के अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतपाल ने दूसरा और दीपांशु ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। लेमन रेस में प्रमिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने प्रतियोगिताओं का शुभांरभ किया। इस अवसर पर प्राध्यापक मदन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्राध्यापक प्रवीण खुराना ने बताया कि बालक वर्ग में पग बाधा दौड़ में 12वीं कक्षा के अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतपाल ने दूसरा और दीपांशु ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका के वर्ग में 11वीं कक्षा की प्रमिला प्रथम रही। जबकि 12वीं की खुशबू ने दूसरा और 11वीं की प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैलून रेस में खुशबू ने बाजी मारी। 11वीं कक्षा की तन्नू दूसरे स्थान पर रही और 12वीं कक्षा की तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में प्रमिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनु ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा की खुशी इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही।
आज की प्रतियोगिताओं की खास बात यह रही कि छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने अधिक प्रतिभागिता की। तीन टांग दौड़ में लड़कियों के वर्ग में खुशी मानवी और पारुल की टीम विजयी रही। लड़कों के वर्ग में रोहित अतुल और सतपाल की टीम ने क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बिस्किट खाओ-दौड़ लगाओ प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। समीक्षा दूसरे स्थान पर रही। जबकि मानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिगजैग दौड़ प्रतियोगिता में अमन प्रथम रहे। सतपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और हेमंत इस प्रतियोगिता में तीसरे विजेता बने। लड़कियों के वर्ग में 11वीं कक्षा की मानवी ने बाजी मारी। 12वीं कक्षा की खुशबू इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही, जबकि प्रियांशी ने इस प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्राध्यापक योगेश पंघाल ने विजेता प्रतिभागियों को 1200 रुपये की नगद राशि के पुरस्कार देने की घोषणा की। इस दौरान प्राध्यापक विकास शर्मा, रणबीर सिंह, नीरज अहलावत,अनिता कादियान, बबीता, मुनेश, ज्योति, अमित कुमार, वरुण कुमार, योगेश पंघाल, जय भगवान, डीपीई सुदीप जाखड़, दिनेश कुमार, खुशीराम, पंकज नगर,सुधीर कादयान, पवन कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें