फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली से पहले सभी सड़कें होंगी रोशन

Sun, 13 Oct 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : नाहरा-नाहरी रोड रेलवे फ्लाईओवर पर खराब लाइटों को ठीक करने में लगा इलेक्ट्रिशियन।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को कई सड़कों पर लाइटें ठीक की गईं। अधिकारियों का उद्देश्य दिवाली से पहले शहर में बंद पड़ी लाइटों को ठीक करके सड़कों को रोशन करना है।
विज्ञापन


नाहरा-नाहरी रोड पर बने रेलवे फ्लाई ओवर पर काफी लाइटें बंद थी। शनिवार को इन्हें ठीक किया गया। लाइटें बंद होने के कारण शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता था। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन शनिवार को यह सड़कें रोशन हो गई।
शहरवासियों के साथ-साथ पार्षदों ने नगर परिषद अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। अब इस पर कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही शहर के सभी मार्गों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को या तो ठीक किया जाएगा या फिर इन्हें बदलने की कार्रवाई की जाएगी। ताकि सड़कों पर रोशनी हो और रात के समय लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। शनिवार को क्रेन लिफ्ट के जरिये इलेक्ट्रिशियन ने ठीक किया । राहगीर अमित राणा, दीपक मलिक, सोमबीर शर्मा ने बताया कि शहर में बिजली पोल पर लाइटें तो लगी हैं, लेकिन उनमें से काफी लाइटें जल नहीं रहीं। संबंधित विभागीय अधिकारियों, ठेकेदार को चाहिए कि जहां-जहां लाइटें लगाई हुई हैं उन सबकी जांच करनी चाहिए और इन्हें ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



शहर में खराब लाइटों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। दिवाली से शहर की सभी सड़कें रोशन होंगी। खराब लाइटों को या तो ठीक किया जाएगा, जो ठीक नहीं होंगी उन्हें बदला जाएगा।संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें