बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल तथा सचिव जयकरण मांडौठी ने आम बजट को किसान खेत मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों पर केंद्र सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। स्वामीनाथन आयोग के अनुसार लागत से डेढ़ गुना एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी, किसान खेत मजदूरों की संपूर्ण कर्जा मुक्ति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राइवेट कंपनियों को बाहर कर इसे किसान हितैषी बनाना, खाद, बीज, कीटनाशी तथा कृषि उपकरण सस्ते रेट पर उपलब्ध कराना और प्रत्येक किसान और खेत मजदूर परिवार को 10,000 रूपये मासिक पेंशन देना, ग्रामीण गरीबों को साल के 200 दिन काम तथा 600 दिहाड़ी देना आदि मांगों को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। संवाद