फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस से बगावत कर अजीत गुलिया बने निर्दलीय उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बादली हलके से कांग्रेस में बगावत के सुर खुलकर सामने आ गए हैं। बादली गांव के ही अजीत ठेकेदार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। गुलिया खाप के सोंधी चबूतरे पर दो घंटे चली पंचायत में चुनाव लडने का फैसला लिया गया। पंचायत में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इसकी अध्यक्षता खाप के प्रधान सुनील गुलिया ने की। दरअसल अजीत गुलिया कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिला। पार्टी की तरफ से कुलदीप वत्स को टिकट दी गई। ऐसे में पंचायत में लिए गए फैसले के बाद अजीत गुलिया ने नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया और एसडीएम कार्यालय के लिए काफिले के साथ रवाना हो गए। पूर्व विधायक नरेश प्रधान भी पंचायत में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें