14jjrp17- जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया जिनको हरियाणा जज एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
झज्जर। हरियाणा जज एसोसिएशन के 2025 के चुनाव संपन्न हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर अजय तेवतिया ने 75 मतों से जीत हासिल की। इसमें प्रधान पद के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर अजय तेवतिया और जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिवानी देशराज चालिया ने आवेदन किया था। प्रधान पद के चुनाव में कुल 584 मत डाले गए जिसमें से पांच मत अवैध करार दिए गए। उसके बाद 579 वोटों की गणना गई जिसमें से जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर अजय तेवतिया को 327 और जिला एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिवानी देशराज चालिया को 252 मत हासिल हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर अजय तेवतिया ने 75 मतों से जीत हासिल की। 12 दिसंबर को प्रधान, उपप्रधान, सचिव व ज्वाइंट सेक्रेटरी के पदों के लिए चुनाव हुए थे। इसमें प्रधान पद के लिए दो जजों ने अपने-अपने आवेदन किए थे जिसमें झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने जीत दर्ज की। उनको अन्य न्यायाधीशों ने बधाई दी।