झज्जर। जेजेपी ने अजय गुलिया को झज्जर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपेंद्र कादियान को जिला प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय दलाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और बलवान हसनपुर को बादली हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय गुलिया ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़ ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कृषि व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की जिम्मेदारी है। संवाद