फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से यात्री के बैग से हवाई टिकट, जेवर, फोन व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे एक दंपती के बैग से छोटा पर्स चोरी हो गया। इस पर्स में एक हवाई टिकट, गहने, मोबाइल फोन व हजारों रुपये थे। बैग से सामान निकालने पर वारदात का पता चला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बठिंडा निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ बठिंडा से बहादुरगढ़ आया था। यहां प्लेटफार्म नंबर-2 पर उतरे। उनके पास चार बैग थे। दो बैग लेकर वह पत्नी सहित प्लेटफार्म नंबर-1 पर गए। इसके बाद दूसरे दो बैग उठाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर आए और दोनों बैग ले लिये। जब बहादुरगढ़ में एक परिचित के घर पहुंचकर बैग खोले तो एक बैग में रखा छोटा पर्स नहीं मिला। पर्स में 14 हजार रुपये, एक मोबाइल, सोने की अंगूठियां और पत्नी के बंगलूरू जाने के लिए हवाई टिकट थी। चूंकि पत्नी का बंगलूरू जाना जरूरी था तो वह पहले उसको छोड़कर आया। फिर अब बंगलूरू से आने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। कोई अज्ञात शख्स बैग से पर्स चुरा कर ले गया है। जीआरपी बहादुरगढ़ का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें