जिले में येलो जोन मे आने वाले चार गांवों कानौंदा, खेड़ी जसौर, तलाव व धांधलान के किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे हैं। कृषि यंत्रों के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में व कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापना के लिए पंजीकृत समितियां, पंजीकृत किसान, एफपीओज, पीएसीएस स्कीम अनुसार 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के अनुसूचित जाति के किसानों को भी एक मौका दिया गया है जिसमें जिले के किसी भी गांव के अनुसूचित जाति के किसान व्यक्तिगत श्रेणी व सीएचसी स्थापित करने लिए पंजीकृत सोसायटी इत्यादि 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।