झज्जर। शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित कृषि विभाग के अधिकारी बैठकर किसानों के कल्याण व किसान संबंधी समस्याओं का समाधान करने का काम करते हैं, लेकिन खुद की समस्या का समाधान कई वर्षों से नहीं करवा पाए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल जून माह के करीब लोक निर्माण विभाग ने इस बिल्डिंग को कंडम घोषित कर दिया था। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी मुख्यालय को पत्र भेजा गया था कि बिल्डिंग जर्जर, कंडम हालत में है। इसके बावजूद भी काफी समय बीतने के बावजूद भी इस बिल्डिंग की सुध नहीं ली गई है।
रेवाड़ी रोड पर स्थित कृषि विभाग की बिल्डिंग में बारिश के दौरान जल भराव हो जाता है, जिससे सरकारी कार्यालय में भी पानी घुस जाता है और फर्नीचर और अन्य दस्तावेज खराब होने का भय बना रहता हैं। गौरतलब है कि कृषि विभाग के उपमंडल स्तरीय व अन्य अधिकारी की संख्या 15 के करीब हैं, जो कई साल से डर के साए में किसान हितकारी जानकारियां किसानों को उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं।
वर्जन:
मामला संज्ञान में हैं। बिल्डिंग का जल्द ही स्थानांतरण किसान सदन में कर दिया जाएगा। किसान सदन की बिल्डिंग को बड़ी बनाने के लिए मुख्यालय को एस्टीमेट भेजा गया है। रेवाड़ी रोड पर स्थित कृषि विभाग की इमारत को किनान सदन में ही जल्द शिफ्ट करने का प्रावधान कर लिया जाएगा।
जितेंद्र अहलावत, कृषि उप निदेशक, झज्जर