कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को पराली प्रबंधन वाले कृषि यंत्रों पर अनुुदान दिया जाना है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों की सोसाइटी के लिए 7 कस्टम हायरिंग सेंटर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. इंद्र सिंह ने कहा कि किसी कृषि यंत्र के लिए प्रार्थना पत्रों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्राप्त होती है तो लाभार्थियों का चुनाव ड्रा से उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की मौजूदगी में किया जाएगा।