-फोटो 53 : महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं का पोस्टर, स्लोगन लेखन के जरिये संदेश देती छात्राएं, स्ट
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में अग्रसेन जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन के जरिये महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को रेखांकित किया और सामाजिक एकता, परोपकार, सेवा और सत्यनिष्ठा का संदेश दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।