16jjrp18- झज्जर। एनएसएस कैंप के दौरान स्वयंसेविकाएं। स्रोत- काॅलेज
झज्जर। गांव खातीवास में अग्रसेन कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस कैंप के अंतिम दिन की शुरुआत समाजसेवी मास्टर रामेश्वर ने दीप प्रज्वलित से की। एनएसएस टीम ने उनको सम्मान देते हुए उनसे पौधरोपण करवाया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने ध्यान के माध्यम से अपने जीवन को संयमित करने का अभ्यास किया। स्वयंसेविकाओं ने गांव के वृद्धजनों के लिए वृद्धा पेंशन के फॉर्म भरने में उनकी मदद की। गांव की सरपंच सुशीला ने स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नीलम गर्ग, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनु बरवड़ मौजूद रहे।