फोटो- 59: चुनाव अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र लेते एडवोकेट प्रवीण छिल्लर। स्त्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। सर छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी के कॉलेजियम चुनाव संपन्न हो गए। प्रधान व अन्य पदाधिकारी बनने के लिए अभी से ही जोड़तोड़ शुरू हो गया है। प्रधान के लिए कई सदस्य लाइन में लगे हुए हैं जो अन्य कॉलेजियम सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं। वार्ड-19 से विजयी डायरेक्टर एडवोकेट प्रवीण छिल्लर और वार्ड-21 से पार्षद बिजेंद्र दलाल प्रधान पद की उम्मीदवारी जता रहे हैं। प्रवीण छिल्लर ने कहा कि सर छोटूराम केवल एक महान नेता ही नहीं बल्कि किसानों, मजदूरों और शोषित वर्गों के सच्चे हितैषी थे।