झज्जर। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पुलिस की विभिन्न टीमों ने दिन-रात नाकाबंदी व चौतरफा निगरानी रखते हुए नशीले पदार्थ में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया की झज्जर पुलिस द्वारा 16 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद से ही जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए झज्जर पुलिस ने अपनी कमर कस ली थी। कड़ी मेहनत के बाद विभिन्न स्थानों से शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल हुई। आचार संहिता के बाद से झज्जर पुलिस द्वारा शराब के 64 मामले दर्ज किए गए, इनमें 1864 शराब की पेटियां बरामद हुई। वही नशीले पदार्थ के विभिन्न मामलों में 33 किलो 484 ग्राम गांजा, 3.577 किलोग्राम चरस, 22.25 ग्राम स्मैक व 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। अवैध हथियार के 22 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, इनमें 23 पिस्तौल व 23 कारतूस बरामद हुए।विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से ले जाते हुए 2156800 रुपये की नकदी बरामद की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 33 स्थान पर नाकाबंदी की गई है ताकि चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शक्ति से कार्रवाई की जा सके।